पीलीभीत, दिसम्बर 3 -- पीलीभीत। डीएम के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में सुरक्षित बचपन योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए संयुक्त निगरानी समिति ने जिला कारागार पीलीभीत का निरीक्षण किया और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अफसरों को निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने जिला कारागार स्थित कार्यालय में समिति के अन्य सदस्यों के साथ जेल में निरुद्ध महिला बंदियों एवं समस्त सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए विस्तारपूर्वक प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा की। निरीक्षण के समय एक महिला बंदी उपस्थित रही, जिसका एक डेढ़ वर्षीय बालक उसके साथ जेल में है। मुख्य विकास अधिकारी ने बालक के स्वास्थ्य एवं उसकी पर्याप्त देखभाल को समुचित व्यवस्था रखने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। इसके साथ ही समिति...