रुडकी, अप्रैल 18 -- लक्सर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को घर पर प्रसव ने करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि घर पर प्रसव कराना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए नजदीक के अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव कराएं। कस्बा के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में प्रसव को लेकर गर्भवती महिलाएं पूरी तरह से जागरूक नहीं है। जिसके चलते कई बार गर्भवती को प्रसव के समय अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को गर्भवती महिला को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...