किशनगंज, मार्च 31 -- किशनगंज। संवाददाता गोघराडीह प्रखंड स्वराज्य विकास संघ के द्वारा संचालित एमआरसी कार्यक्रम के तहत सोमवार को पश्चिमपाली चौक के पास एक होटल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रम अधीक्षक रामविलास राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक सह कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के राजीव कुमार,तौसीफ आलम,बुनियाद केंद्र के डॉ. आलोक कुमार , मोहम्मद आजाद आदि मौजूद थे। कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन एवं प्रवासन, सुरक्षित प्रवासन और श्रमिक गरिमा हेतु संस्थागत व्यवस्था के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में कहा गया की जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले प्रवासन वर्तमान समय की एक बड़ी चुनौती हो सकती है। बताया गया कि श्रमिक गर...