मेरठ, जनवरी 17 -- मवाना। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर शुक्रवार को मवाना खुर्द टोल प्लाजा परिसर में निःशुल्क नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया रहे। मेरठ-हरिद्वार हाईवे प्राइवेट लिमिटेड की टीम द्वारा सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया एवं उनके साथ आए सभी चिकित्सकों का स्वागत किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों टीम द्वारा नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। यह स्वास्थ्य जांच शिविर एसपीवी प्रोजेक्ट मैनेजर गोविंद सैनी के दिशा-निर्देश में हुआ। आईएम टीम, आरएम टीम, टोल प्लाजा कर्मचारी, सड़क उपयोगकर्ता, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएमओ ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सुरक्षित जीवन और सुरक्षित यात्रा की पहली शर्त है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.