जमुई, अगस्त 5 -- सोनो। निज संवाददाता मानव जीवन तब तक सुरक्षित है जब तक धरती पर पेड़ पौधे हैं। इसलिए पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ जीवों के सुरक्षा के लिये हर मानव का यह कर्तव्य है कि वे अपने जीवन में पौधे लगाएं और उसे तब तक संरक्षित करें जब तक कि वह पेड़ न बन जाय। उक्त बातें एसएसबी चरकापत्थर द्वारा चिल्काखार गांव में वृक्षारोपण करते हुए कंपनी के कमांडर नगेन्द्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को संतुलित रखने में अपनी भूमिका निभा सकें। बता दें कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा ब...