गोड्डा, जून 10 -- गोड्डा प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वाधान में मंगलवार, 9 जून को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के दसवीं वर्षगांठ पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौतारा में प्रधानमंत्री मातृव सुरक्षित अभियान एवम् आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वार्ड पार्षद गुणानंद झा ने दीप प्रज्वलित कर के किया। उन्होंने बताया कि हर गर्भावस्था अपने साथ केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समुदाय और राष्ट्र के भविष्य के लिए भी आशा लेकर आती है। इसलिए सुरक्षित गर्भावस्था और स्वस्थ प्रसव सुनिश्चित करना सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा मानव विकास दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान अनेक ऐसे जोखिम भी हो सकते हैं, जिनकी समय पर पहचान और उचित उपचार न होने पर जच्‍चा-बच्‍चा दोनों क...