मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की पहल पर रविवार को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को लोगों को सुरक्षित भोजन ग्रहण करने के विभिन्न टिप्स सुझाए गए। नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करके खाद्य सुरक्षा उपभोक्ता प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि अक्सर लोग भोजन परोसने और ग्रहण करने के दौरान लापरवाही बरतते हैं, इसके कारण उनके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। उपभोक्ता प्रतिनिधि श्रीराम जायसवाल बताया कि रंगीन पेपर अथवा प्लास्टिक में खाद्य पदार्थ परोसने अथवा ग्रहण करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। यह भी पढ़ें- 'मिलावटी खाद्य पदार्थों से करें परहेज, फल-सब्जी ज्यादा खाएं' इसलिए इससे सावधानी बरतना बहुत ही आवश्यक है। विश्...