रांची, सितम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) रांची की इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी (आईसीसी) की ओर से मंगलवार को सुरक्षित और सम्मानजनक कैंपस बनाना विषय पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश) अधिनियम 2013 को लेकर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को यौन व अन्य प्रकार के उत्पीड़न की रोकथाम, रिपोर्टिंग और शिकायत निवारण की प्रक्रिया से अवगत कराना था। संस्थान के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर ने कहा कि संस्थान के प्रत्येक सदस्य को अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों को समझने के साथ दूसरों की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने पॉश अधिनियम के प्रति जागरुकता को परिसर में सुरक्षा, जिम्मेदारी व जवाबदेही की संस्कृति विकसित करने का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इससे पहले आईसीसी की पी...