रुडकी, जून 14 -- कलियर। नेशनल स्ट्रीट वेंडर आफ इंडिया की ओर से कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य विक्रेताओं ने प्रतिभाग कर सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री की जानकारी प्राप्त की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानन्द जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि नेशनल स्ट्रीट वेंडर आफ इंडिया ने एक कंपनी के सहयोग से विभिन्न जिलों तहसील में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कहा कि कार्यक्रम में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण देकर उन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध क...