शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सेफर इंटरनेट दिवस के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों-कर्मचारियों को इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जॉय शुक्ला ने पीपीटी के माध्यम से इंटरनेट से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों, साइबर अपराध के नए तरीकों और सुरक्षित इंटरनेट सर्फिंग के उपायों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इंटरनेट का लापरवाह और मुफ्त सेवाओं का अंधाधुंध उपयोग लोगों को साइबर ठगी की ओर ले जाता है। उन्होंने अनजान और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बिना जांच के किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड न करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.