चम्पावत, फरवरी 10 -- चम्पावत। चम्पावत में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया। इस दौरान कलक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। मंगलवार को हुई गोष्ठी में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद कर्मचारियों, विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करना और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी देना है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ध्रुव रावत और अमित बूरा ने सुरक्षित पासवर्ड के प्रयोग, फिशिंग से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, सोशल मीडिया सुरक्षा और डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। गोष्ठी में सीईओ एमएस बिष्ट, एनआईसी के नेटवर्क इंजीनियर रजत पांडेय, दिग्विजय पांगती, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...