पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। एसएन इंटर कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना और साइबर खतरों से बचाव की सही जानकारी देना रहा। छात्र-छात्राओं को इंटरनेट सुरक्षा विषय पर एक प्रभावशाली पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रदर्शित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता व महत्व को बताया। नई तकनीक की समझदारी और जिम्मेदारी को बताया गया। शिक्षक यासीन अहमद खां एवं हनीफ खां ने भी ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फर्जी सूचनाओं और डिजिटल जोखिमों और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बताया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।

हि...