बुलंदशहर, फरवरी 10 -- भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में यह आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, कृषक, व्यापारी, श्रमिक, ग्राम प्रधान, ब्लॉक व वार्ड स्तर के अधिकारी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक गोयल ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग में जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग और ऑनलाइन जोखिमों से बचाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.