कन्नौज, फरवरी 10 -- कन्नौज। सुरक्षित एवं जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेहरिन में एक वृहद एवं सफल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हिमांशु शेखर, राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्या, राजकीय आईटीआई छिबरामऊ के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बृजेश कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री हिमांशु शेखर ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे...