देवघर, मार्च 10 -- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा, रांची और बीआईटी ऑफ-कैंपस देवघर की आंतरिक शिकायत समितियों (आईसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बीआईटी देवघर के सभागार में "कार्यस्थल पर महिलाएं : सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना" विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत बीआईटी देवघर के निदेशक प्रो. स्वपन कुमार घोराई के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए यह आवश्यक है कि वह महिला छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण प्रदान करे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.