बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षित इंटरनेट दिवस (एसआईडी) पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संयुक्त निदेशक एनआईसी योगेश कुमार यादव, फील्ड अभियन्ता रमन कुमार गुप्ता तथा सै. फैसल ने एआई का सुरक्षित उपयोग करने तथा इंटरनेट का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संयुक्त निदेशक ने बताया कि एसआईडी का उद्देश्य है कि आमजन को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक व शिक्षित करना है ताकि लोग ऑनलाइन दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने के लिए स्वेच्छा से आगे आ सकें। उन्होंने कहा कि आज के युग में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला व्हाट्स ऐप को सुरक्षित तरीके से इस्...