फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। शहर में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। ट्रैफिक जाम के मददेनजर सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्र में लग...