गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार को गिरिडीह में सर्राफा कारोबारियों के साथ सुरक्षा सह जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। हाल के दिनों में कई सर्राफा कारोबारियों को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। इसी को देखते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों से सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने की सलाह दी। प्रतिष्ठान के अंदर के साथ-साथ बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा कारोबारियों ने भी पुलिस प्रशासन से पेट्रोलिंग बढ़ाने व संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। मौके पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, मंटू सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद...