देवघर, जून 10 -- जसीडीह प्रतिनिधि आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने बुधवार को आसनसोल-जसीडीह-देवघर एवं देवघर-बांका रेलखंड का विंडो ट्रेल निरीक्षण कर प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यों और यार्ड री-मॉडलिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने देवघर स्टेशन पर होने वाले एनआई कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की तथा चंदन, कुमराबाद रोहिणी और करझौसा स्टेशनों पर ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। कहा क...