सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में संचालित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में शनिवार को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। दोनों पॉलियों में कुल 732 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। डीआईओएस समेत गठित सचल दस्तों की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान की परीक्षा में 634 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में परिधान रचना एवं सज्जा विषय की परीक्षा में चार 10 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में इतिहास वि...