गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा। शनिवार को एक ही दिन दो त्यौहार ईद और सरहुल पड़ रहा है लेकिन दोनों का समय अलग-अलग है। ऐसे में किसी तरह की परेशानी होने की संभावना नहीं है। जिलेभर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। यह जानकारी एसपी अमन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी दोनों ही त्यौहारों को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। दोनों ही पर्व में पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है। उसके साथ ही स्पेशल फोर्स और गस्ती लगाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...