उरई, मार्च 1 -- जालौन। होली के पर्व पर नगर में स्थित फुटकर सब्जी मंडी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है। नगर में स्थित फुटकर सब्जी मंडी होली के दिन बंद रहती है। यहां स्थित दुकानें अस्थायी रूप से बांस और बल्लियों के सहारे बनाई गई हैं। दुकानों के भीतर ही व्यापारियों का सब्जी का माल, तराजू, क्रेट और अन्य सामान रखा रहता है। ऐसे में व्यापारियों को आशंका है कि पर्व के दौरान अराजक तत्व बंद मंडी का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंग और हुड़दंग के माहौल में नुकसान हो सकता है। ऐसे में व्यापारी आशफाक, उमर, बिलाल सहित अन्य लोगों ने मांग की है कि होली के दिन मंडी परिसर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाए और रात्रि में गश्त बढ़ाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...