रिषिकेष, मई 4 -- चारधाम ट्रांजिट केंद्र में पुलिस की संचार और सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था को परखने के लिए एएसपी संचार हिमांशु कांडपाल पहुंचे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक फीडबैक लिया। केंद्र के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्ड का डाटा 19 दिन की बजाय दो माह तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में वायरलेस और सीसीटीवी स्क्रीन की निगरानी के लिए नियमित रूप से पुलिसकर्मी की तैनात भी करने के लिए कहा। बताया कि 15 मई से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की भीड़ में उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी अहम है। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रियों की बढ़ी संख्या किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पर महज स्क्रीन को देखकर ही वायरलेस स...