जहानाबाद, फरवरी 15 -- अरवल, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिला पदाधिकारी अमीषा बैंस और एसपी नवजोत सिमी द्वारा नियंत्रण कक्ष से विधि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था। वहीं मंदिर परिसर एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पुलिस सक्रिय दिखी।जुलूस में भी पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी मौजूद दिखे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी भ्रमणशील दिखे एवं महाशिवरात्रि पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने का काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.