हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग मे बुधवार को शाम मे आगामी रामनवमी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इसमें जिला पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की टुकड़िया शामिल हुई। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाना है। हजारीबाग के डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने पुलिस बल के साथ मार्च का नेतृत्व किया। यह मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और रामनवमी जुलूस के निर्धारित मार्गो और मुख्य चौक-चौराहों से गुजरा। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से कानून नहीं तोड़ने की अपील भी की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं न फैलाने और त्योहार को आपसी भाईचारे के स...