आरा, फरवरी 19 -- अगिआंव, संवाद सूत्र। भोजपुर के पवना मैदान को गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इससे पूर्व अंचल कार्यालय अगिआंव से सीओ बागीसा सिंह की ओर से अतिक्रमण वाद चला कर नोटिस जारी किया गया। मौके पर सीओ सहित आरओ, पवना थाना प्रभारी मनीष कुमार, राजस्वकर्मी विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। बताया जाता है कि पवना स्थित बिहार सरकार के एक बड़े भूभाग पर तीन लोग वर्षों पूर्व से पक्का मकान निर्माण कराये हुए थे, जबकि चौथे व्यक्ति ने एक भूभाग पर चहारदिवारी खड़ी की थी। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमणवाद चलाकर गुरुवार को बुलडोजर से अवैध रूप से निर्माण कराये गये तीन पक्का मकान व चहारदिवारी को ध्वस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...