देवघर, अगस्त 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है। संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को कांवरिया रूट लाइन से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूट लाइन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित जलार्पण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निरीक्षण के दौरान रूट लाइन में श्रद्धालुओं की आवाजाही, कतार व्यवस्था और भीड़ की स्थिति को देखा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दूसरी सोमवारी पर भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, 23 क्यूआरटी टीमों को दिए निर्देशसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाध...