झांसी, जुलाई 28 -- झांसी। मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय संरक्षा समीक्षा बैठक हुई। जिसमें प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसीएस बोरा और सभी विभाग के प्रधान विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधकों सहित वरिष्ठ मंडल अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने कहा कि जब सुरक्षा का मामला हो, तो किसी भी प्रकार का शॉर्टकट स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को कड़े निर्देश दिए कि जहां भी निर्माण या रखरखाव का कार्य चल रहा है, वहां सुरक्षा के सभी स्थापित मानकों का पूर्णत: पालन कराया जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी और श्रमिक के लिए सुरक्षा हेलमेट, हाई-विजिबिलिटी जैकेट, सेफ्टी शूज और हार्नेस का प्रयोग अनिवार्य रहेगा। यह भी पढ़ें- रेल संरक्षा में सतर्कता बर...