मथुरा, जून 11 -- दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जनपद में संचालित होटलों के सुरक्षा मानकों की जांच तेज हो गयी है। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने फायर व पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ धौलीप्याऊ व माल गोदाम रोड पर 33 होटलों के सुरक्षा इंतजाम व अभिलेखों की जांच की। इनमें आधा दर्जन होटल ऐसे मिले हैं, जो सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं है। इनको बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है। करीब दो दर्जन को नोटिस जारी किए जाएंगे। बताते चलें कि महानगर में होटल, गैस्ट हाउस और होम स्टे की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल, ये है कि संकरी गलियों में भी होटल और गैस्ट हाउस धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। मथुरा में सबसे तेजी से धौलीप्याऊ व माल गोदाम रोड के संकरे रास्तों पर होटल व गेस्ट हाउस खोल दिए गए हैं। गलियां इतनी संकरी हैं कि ...