हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर की घनी आबादी वाले इलाकों और मुख्य व्यापारिक केंद्रों में बिजली की व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। जगह-जगह खुले ट्रांसफॉर्मर और उनके आसपास बेतरतीब ढंग से सजी दुकानें किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। न तो ट्रांसफॉर्मरों की घेराबंदी की गई है और न ही भवनों के बेहद करीब से गुजरने वाले 11 केवी हाईटेंशन तारों में गार्ड वायर लगाए गए हैं। ट्रांसफॉर्मरों के ठीक नीचे और हाईटेंशन तारों के नीचे फल, सब्जी और अन्य सामानों के ठेले व दुकानें लगाई जा रही हैं।सुरक्षा फेंसिंग का अभाव है। नियमानुसार ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर लोहे की जाली या घेराबंदी अनिवार्य है, लेकिन शहर के अधिकांश हिस्सों में ये खुले में हैं। जिससे राहगीरों और जानवरों को हमेशा करंट लगने का डर बना रहता है।जर्जर पोल और हाईटेंशन तार कभी भी ज...