सुरक्षा मानकों का पालन कर हो नाव का संचालन
बस्ती, अगस्त 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने दुबौलिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सुविखा बाबू का निरीक्षण किया। मोटरबोट से अधिकारियों के साथ पहुंचे आयुक्त ने राहत व बचाव कार्य तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गई नाव व राहत सामग्री वितरण की जानकारी ली। क्षेत्र में लगने वाली सरयू की कटान व आवागमन के मार्गों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि नाव संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराया जाए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। सर्पदंश की स्थिति में इलाज उपलब्ध हो। क्षेत्र में एम्बुलेंस मौके पर उपलब्ध रहे। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.