मथुरा, जून 24 -- मथुरा, लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा के निर्देशन में कोचिंग सेंटरों पर चलाए गए अभियान के बाद 10 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी समेत एक होटल और एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। ये सभी सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित होते मिले। कईयों के मानचित्र तक स्वीकृत नहीं थे, जबकि कई बेसमेंट और बेहद संकरे स्थानों पर संचालित हो रहे थे। इनके अलावा सात कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए हैं। बताते चलें कि जनपद में कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों को मानकों के विपरीत संचालित किया जा रहा था। सबसे ज्यादा स्थिति बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड पर खराब थी। यहां कहीं मकान में तो दुकानों में कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं। यही नहीं कई जगह अस्थाई स्ट्रक्चर ही खड़ा कर दिया गया। इ...