घाटशिला, अप्रैल 5 -- जादूगोड़ा। नरवापहाड़ स्थित भाभा ऑडिटोरियम में शनिवार को यूसिल का वार्षिक खान एवं मिल सुरक्षा समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में यूसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. कंचन आनंद राव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा गणेश वंदना के साथ हुई। इस समारोह में 30 विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत करने वाले यूसील के विभिन्न खान और मिल से आए हुए 507 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरक्षा गीत और सुरक्षा नाटक के माध्यम से खान की सुरक्षा को प्रदर्शित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...