अलीगढ़, जून 12 -- बृज विहार, सुरक्षा विहार में राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। गुरुवार को कथा का शुभारंभ कथा व्यास सुनील कौशल महाराज द्वारा किया गया। कथा शुरू होने से राजस्व मंत्री की माताजी व पत्नी अंजलि दिलेर की देखरेख में कलश यात्रा निकली। कथा व्यास द्वारा पितृ यज्ञ भी किया गया। कथा व्यास ने भागवत का महत्व बताया। कथा में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र भानु पचौरी, योगेश शर्मा एड., पप्पू, नरेंद्र पचौरी, मुदित शर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- सुरक्षा बिहार में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...