रामगढ़, जून 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी के सुरक्षा प्रभारी रामाशंकर ने गिद्दी थाने में मारपीट और गाली गलौज करने की लिखित शिकायत की है। सुरक्षा प्रभारी रामाशंकर ने गिद्दी थाना में दिए लिखित में कहा है कि 28 जून की रात्रि पाली में आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी ड्यूटी पर तैनात थे। लगभग पौने 12 बजे रात्रि में गिद्दी हनुमान चौक निवासी मुकेश सिंह यादव फोन पर जोर जोर से बात कर रहा था और बीच में गाली दे रहा था। यह सुन इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी प्रदीप सिंह मना किया और बाहर जाने के लिए कहा तो उसने प्रदीप सिंह के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा। इस क्रम में प्रदीप सिंह का मोबाइल और चश्मा तोड़ दिया, हाथ में चोट लगी है। साथ वर्दी भी फाड़ दिया है। इसलिए उचित कार्रवाई किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...