कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि।। तिलैया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला झुमरी तिलैया के झलपो मस्जिद रोड का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, झलपो रोड निवासी फहीम खान के घर में चोरी की यह घटना हुई है। इस संबंध में फहीम खान ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह 28 मार्च 2026 को अपनी बेटी के एडमिशन के सिलसिले में कोटा (राजस्थान) गए हुए थे। 7 अप्रैल को जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर जाने पर देखा कि घर में चोरी हो चुकी है।चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और अलमारी व डेस्क को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने, लैपटॉप और करीब एक लाख रुपये ...