लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र (कोठार) तक कॉपियों को पहुंचाने में लापरवाही सामने आ रही है। शहरी से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कॉपियां लेकर बाइक, साइकिल और स्कूटी से पहुंचाई जा रही हैं। इन कॉपियों को कोठार तक लाते वक्त कोई सुरक्षाकर्मी नहीं होता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। अब तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित और अर्थशास्त्र समेत चार प्रमुख विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के दावे किए जा रहे हैं। पर परीक्षा केंद्रों से संकलन केंद्र तक बोर्ड की कॉपियां पहुंचाने में सुरक्षा का सवाल भी बनता है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा खत्म होने के बाद इनको संकलन केंद्र जीआईसी पहुंचाना होता है। केंद्र व्यवस्थापक ...