सुरक्षा परिषद में मिले भारत को स्थायी सदस्यता: पोलैंड
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारत में पोलैंड के राजदूत पियोत्र एंटोनी स्विताल्स्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के लिए यह एक जरूरी कदम है। राजदूत पियोत्र एंटोनी स्विताल्स्की ने कहा कि हमारा मानना है कि ग्लोबल साउथ की नई भूमिका दुनिया के प्रमुख संस्थानों की शासन व्यवस्था में दिखाई देनी चाहिए। हमारे लिए भारत की स्थायी सदस्यता इस सुधार का एक स्पष्ट हिस्सा है। इसलिए हम सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने की भारत की आकांक्षा का समर्थन करते हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि वैश्विक दक्षिण के हमारे साझेदार सुरक्षा परिषद में यूरोपीय संघ की स्थायी सदस्यता के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएंगे। यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.