मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मिशन सुरक्षा परिषद का 9 वां स्थापना दिवस समारोह सह बिहार राज्य सम्मेलन 26 मार्च 2026 को मुंगेर के नौलक्खा सफियाबाद में होगा। मिशन संरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने बताया कि उक्त सम्मेलन में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललिता देवी, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष सचिव, प्रदेश के सभी सांगठनिक पदाधिकारी, सहित पूरे बिहार से पंचायत प्रखंड जिला स्तर के सांगठनिक पदाधिकारी, सक्रिय 500 कार्यकर्ता प्रतिनिधि भाग लेंगे। श्री यादव ने कहा कि मिशन सुरक्षा परिषद का स्थापना 26 मार्च 2017 को ल...