बागेश्वर, दिसम्बर 1 -- सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त दीवार चार महीने बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। इसपर सोमवार को मंडलसेरा के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सभासद कैलाश आर्या के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस बार अत्यधिक बारिश के कारण बहादुर सिंह बिष्ट व गोविंद गिरी के मकान के समीप सिंचाई विभाग की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण आवासीय मकानों को खतरा हो गया है। यह बाजार जाने का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे, महिलाएं तथा बुजुर्ग भी आते-जाते हैं। हर वक्त दुर्घटना का भय बना हुआ है। चार महीने बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.