फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। फरीदाबाद में आगरा और गुरुग्राम नहर के किनारे जाली और ऊंची दीवार न होने के कारण आए दिन लोग पुलों और किनारों से छलांग लगाकर अपनी जान दे रहे हैं। पुलों पर भी ऊंची जालियां भी नहीं हैं। इससे ये नहरें आत्महत्या का केंद्र बनती जा रही हैं। जिले में करीब 26 किलोमीटर क्षेत्र में आगरा नहर गुजरती है। जबकि गुरुग्राम नहर की लंबाई भी लगभग इतनी ही है। खास बात यह है कि आगरा नहर के साथ कालिंदी कुंज रोड भी सटा हुआ है, जहां लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर यहां कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आते। फरीदाबाद की सीमा में आगरा नहर पर 16 पुल बने हुए हैं, लेकिन इन पुलों पर भी ऊंची सुरक्षा जालियां नहीं लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, गृहकलेश या मानसिक तनाव से जूझ रहे लोग अक्सर इन पुलों पर पहुंचते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.