कोडरमा, सितम्बर 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मो. मुस्ताक अंसारी ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर मिलीभगत कर उनके बैंक खाते की गोपनीय जानकारी तीसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराने और सुरक्षा के लिए दिए गए चेक का कथित दुरुपयोग कर एक लाख रुपये की निकासी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बैंक ऑफ इंडिया, परसाबाद शाखा का एक लाख रुपये का चेक संख्या 032617 सुरक्षा/गारंटी के तौर पर दिया था। चेक पर प्राप्तकर्ता का नाम नहीं भरा गया था। उनका आरोप है कि बाद में इसी चेक के माध्यम से उनके खाते से एक लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2025 को उन्होंने संजय यादव पिता नन्हकू महतो ग्राम बसधरवा थाना कोडरमा...