कटिहार, अगस्त 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में करीब 35 लाख पौधे लगाए गए। मनरेगा, जीविका और वन विभाग समेत विभिन्न एजेंसियों ने पौधारोपण पर बड़ी रकम खर्च की। कहीं पौधा लगाने से लेकर सिंचाई और रखरखाव तक का खर्च हुआ तो कहीं पौधों को मवेशियों से बचाने के लिए सुरक्षा घेरा लगाया गया। सरकारी व्यवस्था में एक पौधे पर सैकड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी तस्वीर कई जगह सवाल खड़े करती है। कहीं पौधे पेड़ बन चुके हैं तो कहीं सूखे तने, खाली गड्ढे और टूटे सुरक्षा घेरे पौधरोपण की कहानी बयां कर रहे हैं। जिले के आंकड़ों के अनुसार पौधा लगाने, गड्ढा खोदने, सिंचाई और रखरखाव पर औसतन 300 से 350 रुपये तक खर्च आता है। सुरक्षा के लिए बांस का घेरा लगाने पर करीब 1200 रुपये और लोहे का घेरा लगाने पर 2500 से 3000 रुपये ...