रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल में एक कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को सुरक्षाकर्मी की मौत से गुस्साए परिजन कंपनी पहुंचे और चार घंटे तक हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे। कंपनी प्रबंधक ने मुआवजा देने से मना कर दिया तो विधायक ने सिडकुल चौकी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए वहीं आर्थिक सहायता दिलाई। इसके बाद प्लांट हेड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, 37 वर्षीय पिंटू राठौर मूल रूप से रामपुर जिले के तितर वाली पाखड़ टिन के रहने वाले थे। कुछ सालों से वह अपने परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो कृष्णा कॉलोनी में रहते थे। सिडकुल की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। 10 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबी...