औरैया, नवम्बर 19 -- कोतवाली क्षेत्र के कस्बों और गांवों में स्थित बड़े प्रतिष्ठानों, प्रमुख चौराहों व तिराहों पर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मुहिम तेज कर दी है। कई बाजारों में कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि अन्य जगहों पर व्यापारियों और दुकानदारों को कैमरे लगाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि क्षेत्र में बढ़ते आवागमन और भीड़भाड़ को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है। अब मुगल रोड, नेशनल हाईवे और सभी संपर्क मार्गों पर स्थित दुकानों को भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने विशेष रूप से चाय, पानी, नाश्ते की दुकानों और ढाबों पर 24 घंटे कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि रातभर आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.