बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। एसडीएम चांदनी कुमारी के निर्देश पर अनुमंडल के कुल 89 संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सेक्टर-कम-पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, सेक्टर-कम-पेट्रोलिंग पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी तथा जोनल पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। इन पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिरों, प्रमुख शिवालयों, मेला स्थलों और जुलूस मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.