मधुबनी, जुलाई 29 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने छपरा में विधि व्यवस्था संधारण के दौरान बीडीओ के गंभीर रुप से घायल होने को गंभीरता से लिया है। जिले के बीडीओ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से आवश्यक व्यवस्था की मांग किया है। सदर अनुमंडल के राजनगर की बीडीओ अर्चना कुमारी सहित सभी बीडीओ काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने सरकार से विधि व्यवस्था डयूटी के दौरान आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, सभी बीडीओ के साथ स्थायी रूप से कम से कम दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने एवं किसी भी सरकारी दायित्व अथवा विधि व्यवस्था संधारण के दौरान यदि कोई प्रखंड विकास पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल होता है तो उसके सर्वोत्तम उपचार की व्यवस्था राज्या सरकार द्वारा उच्च स्तरीय अस्पताल में पूर्...