औरंगाबाद, फरवरी 17 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा एवं दाउदनगर के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों का परीक्षण किया गया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सोनाली कुमारी, अभिषेक कुमार, बब्लू कुमार तथा महेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का विस्तार से बताया। इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.