रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। बुधवार को होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाया गया। इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस कर्मियों को तैनात कर क्यूआटी टीमों को लगाया गया था। साथ ही प्रशासन ने मजिस्ट्रेट को तैनात किया था। बुधवार की सुबह से ही होली की धूम शुरू हो गई थी। होली का रंग शुरू होते ही पुलिस कर्मियों की टीमें भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैदल गश्त करती नजर आई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने भी धार्मिक स्थानों के आसपास पुलिस व्यवस्था का भी चेक किया था। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने भी थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल को चेक कर पैदल गश्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...