मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने गुरुवार को एमडब्लू मिडिल एवं हाई स्कूल और आईटी सेन्टर बेनीगीर में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन आईटीसी प्रबंधक ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हमें इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को सुरक्षा के महत्व को बताया। साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में एमडब्लू हाई स्कूल के 60 तथा आईटीसी सेन्टर के 150 बच्चों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.